ग़ौरतलब है कि ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने अपने सीरियाई समकक्ष के निमंत्रण पर बुधवार को दमिश्क़ की यात्रा की थी।
ईरानी राष्ट्रपति के साथ कई मंत्री और उच्च अधिकारियों ने सीरिया का दौरा किया था।
बुधवार को अमरीकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पाटिल ने राष्ट्रपति रईसी की दमिश्क़ यात्रा पर गहरी चिंता जताई और दावा किया कि ईरान और रूस क्षेत्र में अपनी विध्वंसक कार्यवाहियां जारी रखे हुए हैं।
हालांकि पाटिल ने दुनिया भर में और विशेष रूप से इस क्षेत्र में अमरीका के युद्धों और लाखों लोगों के नरसंहार का कोई ज़िक्र नहीं किया।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता के इस बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहाः सीरिया और क्षेत्र में करारी हार का मुंह देखने वाले वाशिंगटन की तिलमिलाहट और ग़ुस्सा, स्वाभाविक है। msm
342/